जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दे सकते हैं इस्तीफा, लंबे समय से हैं बीमार

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना पद छोड़ सकते हैं। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आबे खराब स्वास्थ्य के चलते पद छोड़ना चाहते हैं।

जापान के नेशनल ब्रोडकास्टर के मुताबिक, आबे इस बारे में ज्यादा जानकारी एक प्रेस कांफेंस में देंगे।

पिछले दो दिनों में आबे दो बार टोक्यो में अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। यह दूसरी बार होगा जह स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।

इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। वो दुबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे।

Related Articles

Back to top button