जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

DEMO IMAGE

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में बुधवार को दाेपहर के बाद आतंकवादियों ने एक गश्ती दल पर हमला कर दिया जिसमें एक सैनिक घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने हीजाम सोपोर में राजमार्ग पर गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक सैनिक घायल हो गया।

सुरक्षा बलों ने इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया और हमलावर आतंकवादियों की तलाश में व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button