जनता का फैसला सर्वोपरि, उम्मीद है कि सरकार किसानों के लिए काम करेगी- राकेश टिकैत

नोएडा। किसान नेता राकेश टिकैत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है,साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की नई सरकारें किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए काम करेंगी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया बृहस्पतिवार रात उस समय आई, जब भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों, जबकि आम आदमी पार्टी के पंजाब में बहुमत हासिल करने की पुष्टि हो गई। टिकैत ने हिंदी में ट्वीट किया, “लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। हम आशा करते हैं कि जो भी सरकारें बनी हैं, वे सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए काम करेंगी।

Related Articles

Back to top button