गोलीकांड मामले में यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बुलाई आम सभा

लखनऊ।

राजधानी के चौक सुपारी व्यवसायी श्रीनिवास अग्रवाल की दुकान पर बदमाशों ने गोली चलाई थी। इस बदमाशों द्वारा की ताबड़तोड़ फायरिंग में उनके कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी।

जिसके बाद यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने गोली मारकर हुई हत्या के मामले विरोध जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने आज आम सभा भी बुलाई है।

जानकारी के मुताबिक इस गोलीकांड को लेकर यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा  की अध्यक्षता में बुलाई गई आम सभा नेहरू क्रॉस नादान महल रोड पर बैठक समाप्ति तक समस्त दुकानें बंद रहीं।

Related Articles

Back to top button