गुजरात में बड़ा हादसा, एक कारखाने की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में कई और लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि कम से कम 30 मजदूर मलबे में अभी दबे हैं।

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घटना आज सुबह की है। जिले के हलवाड़ जीआईडीसी में सागर सॉल्ट फैक्ट्री में ये हादसा हुआ। फंसे हुए लोगों को जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button