गलवान के शहीदों की बहादुरी व बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा: राजनाथ सिंह

अशाेेेक यादव, लखनऊ। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के झड़प में शहीद होने वाले भारतीय जवानों को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बुधवार को रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

मेरी संवेदनाएं जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत के बहादुरों की बहादुरी और साहस पर गर्व है।

एक अन्य ट्वीट में रक्षा मंत्री ने कहा, गलवान में सैनिकों की क्षति परेशान करने वाली और दर्दनाक है। हमारे जवानों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया।

बता दें कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड.प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं।

खबर है कि चीनी सेना के भी कई जवान मारे गए हैं और उन्हें भी भारी क्षति हुई है। लेकिन चीनी सरकार या सेना की तरफ से उनके हुए नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस संघर्ष के बाद सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button