कोरोना से मौत का आंकड़ा छुपा रही है सरकार – अजय कुमार लल्लू

राहुल यादव, लखनऊ ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी में सरकारी अनिमितताओं और दुर्व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किया है।

लल्लु ने कहा, सरकार कोरोना महामारी के दौरान आंकड़े छिपा रही है तो दूसरी तरफ पूरे प्रदेश टेस्टिंग का आंकड़ा बहुत ही कम है।

कानपुर में डॉक्टर, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जनों ने पत्र लिखकर खराब पीपीई की शिकायत की है।

पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों को भी मास्क के अलावा अन्य कोई भी बचाव हेतु किट आदि नहीं दिया गया है।

जबकि उनकी ड्यूटी हॉटस्पॉट पर लगी है। कानपुर में 12 पुलिसकर्मी भी कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए हैं।

आखिर यह किसकी जिम्मेदारी है?

आखिर पुलिसकर्मियों के लिए उचित बचाव और किट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार के खिलाफ कई लोग सवाल उठा रहे हैं।

यह भी खबर आ रही है कि सरकार पुलिस के दम पर कोरोना महामारी में मर रहे लोगों का आंकड़ा छुपा रही है।

यह प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी है।

Related Articles

Back to top button