जनता में असमंजसता और आशंका को दूर करे सरकार, रिटर्न्स फाइल करने वालोंं को दे राहत – अखिलेश यादव

लखनऊ, 23 मार्च। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग की है कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार स्पष्टीकरण जारी करे। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कारण जनता में व्याप्त असमंजसता व आशंका दूर करने के लिए सरकार को तुरंत एक स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वो कोरोना के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन  द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वयं भी पालन कर रही है व जनता को भी जागरूक कर रही है व उसके अनुसार इंतज़ाम भी कर रही है।

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देश के कारोबारियों, वेतनभोगियों और चार्टर्ड अकाउंटेंटो पर कोरोना के अलावा वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताह का भी दबाव है. सरकार को तत्काल बिना किसी अतिरिक्त दण्ड व शुल्क के कर व रिटर्न संबंधी अतिरिक्त समय व नियमों में ढील की घोषणा करनी चाहिए व करदाताओं को सरकारी भय से मुक्त करना चाहिए

Related Articles

Back to top button