कोरोना त्रासदी: दिल्ली से अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े मजदूरों को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक

अशोक यादव, लखनऊ: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण फ़ैलने के डर से प्रधानमंत्री द्वारा सम्पूर्ण भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

भारत में भी पूरी तरह लॉकडाउन के तीन दिन हो चुके हैं। इस बीच दिल्ली से अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े मजदूरों को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक दिया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी परिवहन को निर्देश जारी कर 28 और 29 मार्च को दिल्ली सीमा से मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसें चलाने को कहा है। इसके लिए सुबह 8 बजे से हर दो घंटे पर बसें चलाई जा रही हैं।

दिल्ली से अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े मजदूरों को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक दिया है।यातायात बंद किए जाने के बाद भी लोगों का पलायन नहीं थम रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य स्थानों से पैदल चलने के बाद बड़ी संख्या में लोग लाल कुआँ पहुंचे।

Related Articles

Back to top button