केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें वो अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है। वहीं माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

 

Related Articles

Back to top button