कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष, सरकार अन्‍नदाता के साथ- योगी

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा है क‍ि हताश, न‍िराश व‍िपक्ष क‍िसानों को गुमराह कर उनके ह‍ितों पर डाका डालने की साज‍िश कर रहा है। किसान कानून के विरोध में देश में चल रहे आन्दोलन के बीच किसानों से संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित क‍िसान सम्‍मेलन में भाग लेने आज यहां आये मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो क‍िसानों को जानबूझकर भ्रम‍ित करने की साज‍िश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं और नये कानून से मंड‍ियां बंद नहीं होंगी बल्कि नए इन कानूनों से कृषि बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब जा‍त‍ि, मत और मजहब के आधार पर काम करने लगे तो सरकार का फर्ज बनता है क‍ि जनता के बीच जाकर सभी को सच्‍चाई से अवगत कराया जाए। यही काम करने हम क‍िसान सम्‍मेलन में भाग लेने आज बरेली आए हैं।

क‍िसान सम्‍मेलन के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने क‍िसानों को भरोसा द‍िया क‍ि वह क‍िसी के बहकाबे में न आएं। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार के ह‍ितों से क‍िसी भी स्‍थ‍ित‍ि में समझौता नहीं होने देगी। उनकी तरक्‍की और खुशहाली के ल‍िए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नए कृ‍ष‍ि कानून से क‍िसानों हर तरह का लाभ होगा।

योगी ने कहा क‍ि केन्‍द्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में क‍िसान, गांव, गरीब, नौजवानों के साथ हर वर्ग के ह‍ित में काम कर रही है। हम माफ‍ियागीरी नहीं चलनेे देंगे। क‍िसान गुमराह न हों और वह क‍िसी के बहकाबे में नहीं आवे। सरकार के उनके ह‍ित में हर वो काम करके द‍िखाएगी, ज‍िससे उन्‍हें उनका हक हास‍िल हो और आमदनी में बढ़ोत्‍तरी के साथ उनका जीवन स्‍तर सुधरे।

उन्होंने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों के समय चीनी म‍िलें बंद हो रही थीं जबकि हमने क‍िसानों को एक लाख 15 हजार करोड़ का गन्‍ना भुगतान क‍िया है। क‍िसानों के सबसे बड़े मुख‍िया चौधरी चरण स‍िंह के अपने क्षेत्र में रमाला चीनी म‍िल व‍िस्‍तारीकरण की बाट जोह रही थी जो हमने खुद वहां जाकर यह उस काम को कराया है। प्रदेश सरकार खांडसारी उद्योग के ल‍िए प्राथम‍िकता से लाइसेंस दे रही हैं। क‍िसानों के ह‍ित और हक की बातें उन लोगों को बुरा लग रही हैं, जो ऐसा होते नहीं देखना चाहते। सरकार क‍िसानों के ह‍ित में बायोफ्यूल की नई पॉल‍‍िसी ला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंड‍ियों को नई तकनीक से जोड़ने का काम कर रही हैं जबक‍ि व‍िपक्ष अफवाह फैला रहा है क‍ि मंड‍ियां बंद हो जाएंगी। नए किसान कानून में मंड‍ियां बंद नहीं होंगी और पहले की तरह एमएसपी जारी है और उसे बढ़ाया जायेगा। निजी कंपनियों के आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंनें कहा कि नए कृषि कानून से किसानों को फायदा ही होगा ।कुछ लोग परेशान हैं क्योंकि मंडी से बाहर जींस बेचने पर मंडी टेक्स नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा कि व‍िपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और ये वही व‍िपक्ष है जो क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की बातों को बस चुनावी श‍िकूफा बताता था। आज आप देख रहे होंगे क‍ि कैसे यूपी के क‍िसानों के खातों में 22 हजार करोड़ की राश‍ि सरकार ने भेजी है। अगली क‍िश्‍त भी क‍िसानों के खाते में सीधे भेजने की तैयारी है। सूदखोरी पर लगाम लगाई जा रही है।

योगी ने कहा हमने सत्ता में आने के बाद पहली ही केब‍िनेट की बैठक में 86 लाख क‍िसानाों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का फैसला ल‍िया। एक-एक जगह जाकर व‍िधायक और सांसदों ने क‍िसानों को कर्जमाफी का प्रमापणपत्र द‍िया। सरकार ने दूसरा कदम क‍िसानों की उपज को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदने का करके द‍िखाया। गेहूं और धान की र‍िकार्ड खरीद की। प्रदेश सरकार न्‍यूनमत समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीद कर रही जो अभी जारी है।

उन्हाेंने कहा कि सरकार किसी को भी अव्‍यवस्‍था फैलाने की छूट नहीं देगी। माफ‍ियाओं के कब्‍जे से आज जमीनें और सम्‍पत्‍त‍ि मुक्‍त होती द‍िखाई दे रही है। सरकार ऐसी जगहों पर जरुरतमंदों के साथ गरीब, पत्रकार और अध‍िवक्‍ताओं आद‍ि को आवास बनवाएगी। बड़े पैमाने पर भर्तियां पुलिस की भर्ती की जा रही हैं। पुल‍िसकर्म‍ियों के ल‍िए नई बैरेकें बनवाई जा रही हैं। राज्य में फ‍िल्‍मस‍िटी बनने जा रही है। इतना ही नहीं बरेली एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के समय में देश का कोई ह‍िस्‍सा व‍िकास से बंच‍ित नहीं रह सकता।

इस मौके पर बरेली में 972 करोड़ की व‍िकास 111 योजनाओं का लोकार्पण और श‍िलान्‍यास करते हुए योगी ने कहा क‍ि व‍िपक्ष को अयोध्‍या में राममंद‍िर बनने की परेशानी थी। भाजपा सरकार केे समय में मंंद‍िर न‍िर्माण हो रहा है तो व‍िपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। कांग्रेस सरकार ने कश्‍मीर में धारा 370 लगाई थी। ऐसी व्‍यवस्‍था कर दी थी क‍ि भारत के लोगों को जम्‍मू-कश्‍मीर में जाने के ल‍िए परम‍िट लेना पडता था। डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके ख‍िलाफ आंदोलन चलाया और अपना बल‍िदान द‍िया था।

उन्होंने कहा कि चार पर‍िवार जम्‍मू-कश्‍मीर के व‍िकास का पैसा खुद हजम कर जाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अम‍ित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाकर अब ऐसी व्‍यवस्‍था कर दी है क‍ि चाहें तो बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के लोग वहां अपना मकान बना सकते हैं। वहां रोजगार कर सकते हैं। किसान सम्मलेन में बरेली मंडल के बरेली ,पीलीभीत,शाहजहांपुर और बदायूं के किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मलेन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार , प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और बरेली के महपौर डा0 उमेश गौतम ने किसान सम्मलेन को सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button