ब्रेकिंग:

कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी की सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू गिरफ्तार

अशाेक यादव, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध व प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध समेत कई तरह के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जगह-जगह से कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

लखनऊ के पर‍िवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जीपीओ की ओर बढ़े। जिनको परिवर्तन चौक के पास ही रोक लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को ग‍िरफ्तार कर ल‍ि‍या गया है।

जगह जगह से कांग्रेस नेता हिरासत में, कई को घरों में ही नज़रबंद कर द‍िया गया है। सेवादल के अनेक कार्यकर्ता परिवर्तन चौक के पास पुलिस हिरासत में लिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया क‍ि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। हर आवाज को दबाया जा रहा है। दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ गया है।

हरदोईः केंद्र सरकार के विरोध में लखनऊ धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका। सुबह से ही शुरू हुई धरपकड़। कई कांग्रेसी पुलिस को चमका देकर निकले।

किसान अध्यादेश के विरोध में कांग्रेसियों ने 28 सितंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिन्हें रोकने के लिए सुबह से ही फोर्स सतर्क हो गई। घरों से ही कांग्रेसियों उठा लिया गया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह को लखनऊ चुंगी पर पुलिस ने रोका।

सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जबकि जिलाध्यक्ष आशीष सिंह अपने साथियों समेत गायब हो गए उन्हें पुलिस खोजती रही। कांग्रेसियों का कहा है कि जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंच गए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को लखनऊ में किसान विरोधी कानून का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने उनके घरों में ही कैद कर दिया। जिले में कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को रोका-टोका गया।

पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात में पहुंचकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुए घर के मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। कांग्रेस द्वारा आमजन के मुद्दों को लेकर सदैव संघर्ष करती रही है।

जिसकी आवाज को दबाने के लिए प्रदेश सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई‌ है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि किसान विरोधी बिल को सरकार जबरन किसानों पर थोप रही है। जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से कर रहीं हैं, लेकिन सरकार की नींदें उडी हुई हैं।

Loading...

Check Also

राजपाल सिंह यादव पैतृक गांव सैफई में पंचतत्व में विलीन

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा जी श्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com