किसान खुशहाल नहीं तो देश की तरक्की नहीं, भाजपा का किसानों ने भरोसा तोड़ा : अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में हमीरपुर राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा गांव के किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरककी नहीं कर सकता है।

भाजपा ने किसानों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि खाद्य की आपूर्ति कर किसानों ने कोविड-19 के संक्रमण काल में काफी मदद की, लेकिन भाजपा राज में किसान दुखी हैं। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है।

किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दोगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए?

उन्होंने कहा कि कृषि सुधार संबंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। लॉकडाउन में 90 मजदूरों के मरने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रुपये की मदद की।

बुंदेलखंड का किसान गरीब है। महोबा में किसानों की आत्महत्या के मामले की जांच कराई गई थी। ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में किसानों ने 2022 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इसका आयोजन मोहम्मद परवेज ने सत्यपाल यादव निवर्तमान ब्लाक प्रमुख, सूर्यप्रकाश द्विवेदी उर्फ गुड्डू महाराज, आमिर एहसान, नासिरउद्दीन, एडवोकेट लोधी, शैलेंद्र, मनीष द्विवेदी, धर्मेंद्र राजपूत, धर्मदास अहिरवार, रईस मंसूरी, तौफीक सौदागर के सहयोग से किया। इसमें क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button