किसान अगर आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं : अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को आतंकवादी कहना उन्हें अपमानित करना है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विट करके भाजपा सरकार को घेरा।

उन्होंने किसानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा पानी की बौछार और किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की। ट्विट कर कर अखिलेश ने लिखा, किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निष्कृटम रूप है।

ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के अनुसान किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश का किसान समुदाय आक्रोशित है। अन्नदाताओं की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, सर्दी में ठंडे पानी की बौछार करना और लाठीचार्ज घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि कृषि पर करीब 70 प्रतिशत भारत निर्भर है, फिर भी अपने ही देश मे किसानों को भाजपा सरकार ने बेगाना बना दिया है। उनकी आय दोगुनी करने और फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने के बजाय भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है। 

Related Articles

Back to top button