कासगंज में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय के साले ने बुजुर्ग महिला की गोली मार कर की हत्या

अशोक यादव, लखनऊ।

कोरोना महामारी से उपजी दहशत के बीच उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें एक दिव्यांग पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला को सरेआम गोली मारता हुआ दिख रहा है।

इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे लोग आरोपी को ऐसा न करने का प्रयास भी करते हैं।

लेकिन काफी इत्मिनान से आरोपी महिला पर दो फाॅयर करता है, जिससे महिला की मौत हो जाती है।

आरोपी विकलांग है। घटना की वजह महिला के मकान पर अवैध कब्जा बताया जा रहा है।

घटना सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव की है। गुरुवार सुबह यहां ज्ञानवती (62) अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं।

इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला विकलांग मोनू आया और महिला पर देशी कट्टे से फायर झोंक दिया।

महिला डर के मारे घर की ओर भागी लेकिन वह गिर गई।

मोनू ने वहीं बैठकर अपने सामने पड़ी महिला पर दूसरी गोली भरकर फाॅयर किया। जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना के समय लोग अपने घर की छतों से वीडियो बनाते रहे।

हालांकि लोगों ने आरोपी को रोका, लेकिन वह नहीं माना।

आरोपी मोनी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति शिवशंकर तीन वर्ष से गायब है। दंपति के कोई संतान नहीं थी।

जिस मकान में ज्ञानवती रह रहीं थी, उस पर मोनू की नजर थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।

गुरुवार को सनकी दिव्यांग ने भयावह घटना को अंजाम दे दिया। 

Related Articles

Back to top button