कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बीजेपी का दामन थाम सकते हैं हार्दिक पटेल

गुजरात। फिलहाल में ही हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल कांग्रेस के आलाकमान से नाराज चल रहे हैं फिलहाल में ही हार्दिक पटेल ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की है इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही हार्दिक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों से पहले पाटीदार नेता नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने के कांग्रेस के प्रयासों से हार्दिक नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button