राजस्व विभाग ने सक्रीयता दिखाते हुए श्मशान की भूमि कराई कब्जा मुक्त, लोगों ने काफी राहत महसूस की   

ताखा। कस्बा में श्मशान की भूमि पर लोग अवैध तरीके से लंबे समय से कब्जा किये चले आरहे थे। समय समय पर लोग श्मशान की भूमि खाली कराने हेतु अपने प्रार्थना पत्र भी तहसील में देते रहे। मगर स्थिति वही ढाक के पात वाली ही रही। तहसील ताखा में इन दिनों तहसीलदार काफी सक्रिय एवम सजग है वह जन समस्या निपटाने में काफी रुचि रखते है। तथा जन समस्याओं को काफी गम्भीरता से लेते है। तहसील में आये नए लेखपालों की टीम भी काम के लिए काफी सक्रिय रहती है। क्षेत्रीय लेखपाल रोहित सविता उर्फ सोनू ने बताया कि कस्बा स्थित श्मशान की भूमि पर लोग अवैध तरीके से कब्जा किये हुए है इस प्रकरण को भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने अपना प्रार्थना पत्र देकर उठाया था। तथा कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल तहसीलदार के निर्देशन में श्मशान भूमि की गाटा संख्या 159 का सीमांकन करके सुरक्षित कराया गया। तथा उसमें अवैध तरीके से खड़ी आलू की फसल को खाली कराया गया। उन्होंने बताया कि श्मशान का पूरा रकवा सुरक्षित कर दिया गया है। श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा होने से कस्बा में लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए काफी समस्याओं से जूझना पड़ता था। लोगों ने तहसील के राजस्व प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Related Articles

Back to top button