कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 की मौत, बचाव कार्य जारी

अशाेक यादव, लखनऊ। गुजरात में अहमदाबाद शहर के नारोल क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी। साथ ही आठ लोग घायल हो गए।

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि पिराणा रोड़ पर नानु काका के कपड़े के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिलते ही 25 दमकलों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गई।

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस दौरान वहां केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट से आसपास की तीन से चार फैक्ट्रियों की छत गिर गयी। जिससे गंभीर रूप से झुलसे और अन्य लोग मलबे में दब गये। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी को एलजी अस्पताल भेजा गया।

छत का मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि अंदर और कितने लोग दबे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में झुलसे छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती नौ लोगों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।

Related Articles

Back to top button