ओडिशा में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला: मुख्यमंत्री पटनायक

अशोक यादव, लखनऊ। भारत में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रजा है। इसी बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। 

पहले यह 14 अप्रैल तक था। बता दें कि देश में अभी तक ओडिशा में ही लॉकडाउन की 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

हालांकि कई राज्‍यों में इसे लेकर चर्चा हो रही है लेकिन ओडिशा में ये सबसे पहले लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह जानकारी दी।

उन्‍होंने केंद्र सरकार से ट्रेन व हवाई सेवा भी बंद रखने के साथ लॉक डाउन अवधि को भी 30 अप्रैल तक करने के लिए सिफारिश की है।

वहीं सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी।

Related Articles

Back to top button