एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार बनने पर द्रौपदी मुर्मू को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

अशाेक यादव, लखनऊ। देश में होने वाले आगमी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज देर शाम एनडीए ने अपने उम्मीदवार के तौर पर झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर दिया है। द्रोपदी मुर्मू के एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनते ही उन्हें शुभकामनायें देने वालों का ताता लगा गया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के लिये एनडीए की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू का इस के लिये चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button