उपचुनाव : मैंनपुरी में पिछली बार से 7.3% कम मतदान, सपा कार्यकर्ताओं ने EVM से भरी गाड़ी रोकी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मैंनपुरी : UP की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर, खतौली विधानसभा सीट पर मतदान खत्म हो चुका है। मैनपुरी में 51.2 %, रामपुर में 31.22 % और खतौली में कुल 56.40 % तक मतदान हुआ। मैनपुरी में पिछली बार 58.5 % मतदान हुआ था। इस बार यह 7.3 % कम है। रामपुर में पिछली बार 56.4% मतदान हुआ था। इस बार यह 25.18 % कम है। इसी तरह खतौली में पिछली बार 69.7% मतदान हुआ। यह पिछली बार से 13.3 % कम है।

वोटिंग के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पुलिस लोगों को वोट डालने नहीं दे रही हैं। इसके बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है।

इस चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। एक तरफ मैनपुरी सीट का रिजल्ट देश की राजनीति में अखिलेश का राजनीतिक कद तय करेगा, तो दूसरी तरफ रामपुर सीट आजम खान के परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगी। वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहती है।

बहरहाल, इन तीनों सीट का रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा, लेकिन राजनीतिक जानकार बताते हैं कि तीनों ही जगह कांटे की टक्कर है।

ईवीएम मशीन भरी कार को सपा के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोका

मैनपुरी में चुनाव संपन्न कराने के बाद गाड़ी में ले जाई जा रही ईवीएम मशीन को सपा के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोक लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से ईवीएम ले जाए जाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा ईवीएम मशीन बिना पुलिस फोर्स के ले जाई जा रही थी। गाड़ी को रोक कर कार्यकर्ताओं ने रोड पर जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Back to top button