उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों में 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 10 को आएगा परिणाम

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कुल 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

बिहार की एक लोकसभा सीट और और केन्द्र शासित प्रदेश मणिपुर की दो विधानसभा सीट पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों पर चुनाव परिणाम 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

आयोग ने असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव न कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में अभी उपचुनाव के लिए हालात सही नहीं है।

इन राज्यों ने उपचुनाव कराने में मौजूदा हालात में असमर्थता जताई है।बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव भी शुरू हो रहे हैं। 243 सीटों के लिए यहां तीन चरणों में चुनाव होने हैं। 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा चुनाव के भी परिणाम सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button