उत्‍तर प्रदेश के किसी जिले में 3 मई तक नहीं मिलेगी लॉकडाउन से कोई छूट, सभी जिलों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

अशाेेेक यादव, लखनऊ।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन अभी यथावत लागू रहेगा।

इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

लॉकडाउन में छूट देकर कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। शुक्रवार को यह आदेश जारी होने के बाद हर किसी की नजर प्रदेश सरकार के रुख पर टिकी हुई थी।

माना जा रहा था प्रदेश सरकार शनिवार को शाम तक कोई फैसला ले सकती है। 

सूत्रों के अनुसार शासन अभी इस पर मंथन कर रहा है।

शनिवार को विचार-विमर्श के दौरान तय किया गया कि अभी मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखा जाए।

किसी भी तरह की छूट बढ़ाने पर संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

मौजूदा हालात को देखते हुए तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

हॉट स्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बनेगी। 

Related Articles

Back to top button