ब्रेकिंग:

उत्तर पूर्वी दिल्ली की करीब 60 झुग्गियों में लगी आग, सात लोगों की मौत, केजरीवाल ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात लगी आग से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात शव मिले हैं। करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) देवेश कुमार महला ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ”सुबह यह दुःखद समाचार मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ितों से मुलाकात करूंगा।”

Loading...

Check Also

सदन कार्यवाही का स्वायत्त मालिक, अध्यक्ष उसका सर्वाेच्च निर्णयकर्ता : सतीश महाना

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / पटना : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com