उत्तराखंड: भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना का निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तराखंड में सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कोरोना से पीड़ित जीना ने बुधवार देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। आठ दिसम्बर 1969 को जन्मे जीना भाजपा के तेजतर्रार, जनाधार वाले और सक्रिय नेता थे।

जीना लगातार तीन बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। 2007 में वह पहली बार भिकियासैंण से चुनाव जीते।

परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सल्ट विधानसभा सीट से वह 2012 और 2017 में विधायक बने। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी नेहा के कोरोना से निधन के बाद जीना की तबीयत भी खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उनके आवास पर आज मीडियाकर्मियों से मिलन कार्यक्रम भी स्थगित हो गया।

Related Articles

Back to top button