अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर भीषण गर्मी में बच्चों के स्कूल बंद की मांग की

राहुल यादव, लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने ट्वीट कर के मुख्यमंत्री को बच्चों के स्कूलों को बंद करने के लिए कहा है। 
 इस वर्ष गर्मी समय पूर्व ही अपने चरम पर है। कई दिनों से 40 डिग्री से ज्यादा तापमान के चलते अत्यधिक गर्मी को सहन करना कठिन होता चला जा रहा है। बिजली कटौती ने इस गर्मी के समय की और भी भयानक बना दिया है। 
इस गर्मी में भी बच्चों के स्कूल को संचालित किया जा रहा है। 

अशोक सिंह ने ट्वीट किया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीषण गर्मी पड़ रही है, बच्चे बीमार हो रहें हैं, स्कूल बंद होने चाहिये, अधिकारियों को नहीं दिख रहा है, मुख्यमंत्री जी संज्ञान लीजिये !!

Related Articles

Back to top button