अलीगढ़ में हाई अलर्ट, आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

अलीगढ। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अलीगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि रेड स्कीम व सेक्टर पूर्व में ही लागू की जा चुकी है। जिले में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार रात 12 बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है।

बुधवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। पूर्व में प्रतिबंध बुधवार की रात 12 बजे तक के लिए लगाया गया था।

दिल्ली में हुई हिंसा का प्रभाव जनपद पर भी पड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत ही रहा है। ऊपरकोट पर हुई बवाल के बाद से सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद रेड स्कीम लागू की जा चुकी है।

आरएएफ, आरएएफ व पीएसी लगातार अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है। खुफिया तंत्र सूचनाएं जुटाने में लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button