अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार से राज्य में सभी सरकारी दफ्तर 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोलने का आदेश

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन लगातार जारी है। वहीं चौथे चरण के लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। साथ ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है।

जिसके तहत अब सोमवार से राज्य में सभी सरकारी दफ्तर 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जाएंगे। जो तीन शिफ्टों में चलेंगे। वहीं दफ्तरों में पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने का यह आदेश राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जारी किया है।

मुख्य सचिव आरके तिवारी के आदेश के मुताबिक अब सरकार से संबंधित सभी कार्यालय खुलेंगे। इसके लिए 3 शिफ्ट में समय का आवंटन भी किया गया है। जो आठ घंटे की होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 10 से 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

वहीं कर्मचारियों के लिए रोस्टर तैयार किए गए है ताकि सभी कर्मी अलटरनेट दिवस में कार्यालय आएं लेकिन इस वजह से शासकीय काम में किसी तरह का व्यवधान नहीं उत्पन्न हो।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में कार्यावधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही साथ अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया गया है कि हर कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button