अरुण कुमार यादव राजद के प्रदेश महासचिव मनोनीत

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा ग्राम – तेलघी, थाना – खरीक, जिला भागलपुर निवासी अरुण कुमार यादव को राजद‌ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि श्री अरुण के महासचिव बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन , विधान पार्षद कारी सोहेव सहित कई अन्य नेताओं ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button