अरविंद केजरीवाल: डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

अशोक यादव, लखनऊ। भारत की राजधानी नई दिल्ली के गौतम नगर में बुधवार रात सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों से मारपीट की घटना को दिल्ली सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल पता चला कि सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टरों के साथ उनके इलाके के लोगों ने ये कहकर दुर्व्यवहार किया कि वो कोरोना का इलाज करती हैं और उनके इलाके में भी कोरोना फैला देंगी।

जिस व्यक्ति ने डॉक्टरों के साथ बतमीजी की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल ने डॉक्टरों और नर्सों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 21 क्षेत्रों में COVID-19 मामले पाए गए हैं। इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और निवासियों को घर में क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को घर पर ही जरूरी सेवाएं दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमें पता हैं कि लॉकडाउन और सीलिंग से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदम कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और उसे खत्म करने के लिए आवश्यक हैं।

Related Articles

Back to top button