अम्बेडकर जयंती पर मायावती ने बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- बसपा का आंदोलन झुकने वाला नहीं

अशाेक यादव, लखनऊ। डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों और उनकी सरकारों के आगे बहुजन समाज पार्टी का आंदोलन झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उपेक्षित समाज का नेता अगर अपने समाज के लोगों के लिए कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया जाता है, जैसा कि अब तक यहां होता रहा है, इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार है और यह बहुत ज्यादा दुखद है।

Related Articles

Back to top button