अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने किया “सद्बुद्धि” हवन


राहुल यादव, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए व लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीश चौधरी एवं मध्य जोन के अध्यक्ष दीपांकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। 
कांग्रेस प्रवक्ता डा0 अनूप पटेल ने बताया, जिसके क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।हवन यज्ञ कर सभी युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई के लिए योगी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई।
हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष  वीरेन्द्र चैधरी, प्रशासन प्रभारी  दिनेश सिंह, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष  वन्दना सिंह, महामंत्री  ज्ञानेश शुक्ला,  शिवम त्रिपाठी, सचिव  संदीप पाल, बाराबंकी जिलाध्यक्ष  अकील अंसारी, लखनऊ जिला सोशल मीडिया समन्वयक  दीपिका अरोड़ा, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष  अनस रहमान, जिलाध्यक्ष मो0 तारिक सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button