अच्छाई और न्याय की जीत में विश्वास के लिए प्रोत्साहित करता है ईस्टर : पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ईस्टर के मौके पर देशवासियों के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व अच्छाई और न्याय की जीत में विश्वास कायम रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

पुतिन ने कहा कि पर्वों का यह पर्व लोगों , विशेषकर ईसाइयों को उच्च नैतिक आदर्शों एवं मूल्यों के साथ एकता के सूत्र में बांधता है और लोगों में श्रेष्ठ कर्म के लिए प्रेरित करता है , वहीं उन्हें अच्छाई और न्याय की जीत में विश्वास कायम करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।

उन्होंने देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में ईसाई समुदाय की रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की। रूसी राष्ट्रपति ने मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में लोगों की सेवा तथा सहायता के लिए ईसाई समुदाय के संगठनों की सामाजिक और धर्मार्थ गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button