अखिलेश यादव ने योगी सरकार का किया घेराव, कहा- महंगाई ने आम जनता के जीवन यापन में खड़ी की चुनौती

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा, उप्र में भाजपा सरकार जनित महंगाई ने आम जनता के जीवनयापन में चुनौती खड़ी कर दी है।

उन्होंने आगे कहा कि थाली से लेकर रोज़ी-रोज़गार, काम-कारोबार, परिवहन, आवागमन, दवाई, पढ़ाई सब कुछ महंगाई से बुरी तरह प्रभावित है। सपा की मांग है कि भाजपा सरकार मुंह न छुपाए, बल्कि जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।

Related Articles

Back to top button