अखिलेश यादव ने मांगटा गांव में दलितों को जमकर पीटने की घटना को लेकर किया ट्वीटऔर भाजपा पर किया हमला

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर ट्वीट किया और भाजपा पर हमला किया।

सपा प्रमुख ने ट्वीट किया , “भाजपाई कार्यकर्ताओं के गुंडाराज की एक और शर्मनाक घटना में कानपुर देहात के मांगटा गांव में दलितों को जमकर पीटा गया। जिसमें 23 दलित बुरी तरह से ज़ख़्मी हुए हैं। प्रदेश में पुलिस को अपनी रक्षात्मक भूमिका के विपरीत कार्य करने को बाध्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम इस लड़ाई में हर क़दम दलितों के साथ हैं।”

 

दरअसल, मंगाटा गांव किनारे गौतम बुद्ध पार्क में 8 फरवरी को कथा पूजन कराया गया था। गुरुवार को भीम शोभा यात्रा निकाली जानी थी। अपने निर्धारित समय पर सुबह लोग शोभा यात्रा निकाल रहे थे। इस बीच अनुसूचित जाति व क्षत्रिय बिरादरी के लोगों में झड़प हो गई दोनों ओर से पथराव व मारपीट होने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 6 से अधिक लोग जख्मी हो गए। गांव में तनावपूर्ण हालात बन गए। गुस्साए लोगों ने एक मकान में आग भी लगा दी।

Related Articles

Back to top button