अखिलेश ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर कसा तंज, कहा- यह भाजपा सरकार की नाकामी के तमगे

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार के बाद सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को सपा प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “भाजपा के राज में नीति आयोग के प्रथम बहुआयामी गरीबी सूचकांक MPI में उप्र देश के सबसे गरीब तीन राज्यों में शामिल है।”

सबसे अधिक कुपोषण में उप्र तीसरे स्थान पर है तथा बाल व किशोर मृत्यु दर श्रेणी में पूरे देश में उप्र सबसे खराब स्थिति में है। ये भाजपा सरकार की नाकामी के तमगे हैं. इस दौरान अखिलेश ने फोटो भी पोस्ट किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा और नगर हवेली में सबसे ज्यादा गरीबी है। वहां 27.36 प्रतिशत लोग गरीब हैं।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12.58 प्रतिशत और दिल्ली में 4.79 प्रतिशत लोग गरीब हैं। बिहार में कुपोषण के शिकार लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। इसके बाद झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर है। मातृत्व स्वास्थ्य से वंचित आबादी, स्कूल नहीं जाने, रसोई ईधन और बिजली से वंचित लोगों के मामले में भी बिहार की स्थिति सबसे खराब है।

Related Articles

Back to top button