अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति: यदि टोक्यो ओलम्पिक 2021 में नहीं हुए तो कर दिए जाएंगे रद्द

अशाेेेक यादव, लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच ने कहा है कि यदि टोक्यो ओलम्पिक 2021 में नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे।

टोक्यो ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इन्हेंअगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। टोक्यो ओलम्पिक अब 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 तक होंगे।

अप्रैल में टोक्यो 2020 के सीईओ तोशिरो मुतो ने ओलम्पिक खेलों को और स्थगित किये जाने से इंकार किया था जबकि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बाद में स्पष्ट किया था कि कोरोना पर काबू पाए जाने तक ओलम्पिक का आयोजन नहीं होगा।

बाक ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा कि आप हमेशा तीन हजार से पांच हजार कर्मियों को आयोजन समिति में नहीं रख सकते, आप हर साल सभी बड़े खेल महासंघों के दुनिया भर में खेल कार्यक्रमों को नहीं बदल सकते और आप खिलाड़ियों को अनिश्चितता के माहौल में नहीं रख सकते।

टोक्यो ओलम्पिक को 23 जुलाई 2021 से रखे जाने के कारण उस समय आयोजित कई खेल आयोजनों का कार्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है।

Related Articles

Back to top button