ब्रेकिंग:

बाबरी विध्वंस केस: उमा भारती ने सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज कराया बयान

अशाेेेक यादव, लखनऊ। अयोध्या की बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आरोपी भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुईं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अदालत पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराया।

इस केस में उमा भारती का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में बयान दर्ज कराने वाली उमा भारती 19वीं अभियुक्त हैं।

इस मामले में कुल 32 अभियुक्तों के बयान दर्ज होने हैं। इससे पहले 17 जून को भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने बयान दर्ज कराए थे। उमा भारती के बाद पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के भी बयान दर्ज होने हैं।

अयोध्या के चर्चित विवादित ढांचा विध्वंस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, साध्वी ऋतम्भरा, साक्षी महाराज, राम विलास वेदांती और बृज भूषण शरण सिंह समेत 32 लोगों के बयान दर्ज होने हैं। इ

स मामले में कुल 49 लोग आरोपी बनाए गए थे जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है।

Loading...

Check Also

माला बेंचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, पिता ने परेशान होकर वापस भेजा इंदौर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज/ इंदौर : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में माला …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com