Breaking News

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से अलग-अलग राज्यों फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की समस्या हल करने की अपील

अशोक यादव, लखनऊ। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाए जाने पर योगी सरकार को बधाई दी है।

वहीं उन्होंने सरकार से अलग-अलग राज्यों फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की समस्या हल करने की अपील की है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है।

प्रवासी मजदूर कई राज्यों में अभी भी फंसे हुए हैं और वो अपने घर जाना चाहते हैं।

कांग्रेस की महासचिव ने अपने संदेश में कहा है, कि यूपी सरकार कोटा में फंसे छात्रों को वापस लेकर आई है।

इसके लिए वह बधाई की पात्र है।

लेकिन सरकार को गैर राज्यों में रह रहे प्रवासी मजूदरों की भी चिंता करनी चाहिए।

जो अपने घर जाना चाहते हैं।

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी छात्रों को लाने की सराहना करते हुए मजदूरों की व्यवस्था करने की मांग की थी।

प्रियंका ने कहा- कई दिनों से जो यूपी के प्रवासी मजदूर अलग अलग प्रदेशों में फंसे हुए हैं। उनसे मैं बात कर रही हूं।

मैंने राजस्थान, दिल्ली, सूरत, इंदौर, भोपाल, मुंबई और अन्य प्रदेशों में फंसे हुए लोगों से बात की। उनकी सबसे बड़ी समस्या क्या है?

मज़दूरी करने के लिए ये अलग-अलग शहरों में गए।

लॉकडाउन हुआ मजदूरी बंद हो गई आगे राशन भी ख़त्म हो गया अब छह-छह लोग, आठ- आठ लोग एक कमरे में बंद हैं।

राशन मिल नहीं रहा है।

बहुत ही घबराए हुए हैं, बहुत ही डरे हुए हैं.

और किसी भी तरह से घर जाना चाहते हैं और हम इनको दोषी ठहरा नहीं सकते कि आप घर जाना चाहते हैं।

हम और आप भी तो अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।

प्रियंका गाँधी ने वीडियो सन्देश में कहा है कि मैं आग्रह करना चाहती हूँ कि एक हेल्पलाइन हो, हज़ार लोगों का कंट्रोलरूम हो, कम से कम ये लोग अपनी समस्याओं को बता पायें ताकि दूसरी सरकारों से इनकी मदद हो पाए।

किसी न किसी तरीके से इनकी समस्या हल करनी पड़ेगी एक प्लान बनाया जाए ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें।

देखिये हम इनको इस तरह नहीं छोड़ सकते मेरी अपील है हर देशवासी से, यूपी की सरकार से कि हम इनकी मदद करें।

Loading...

Check Also

हमसफर एक्सप्रेस में नाबालिग से छेडख़ानी : यात्रियों ने रेल कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : कानपुर में हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के मामले ...