ब्रेकिंग:

तीन लाख नौकरियां, 20 लाख को दिया रोजगार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उप्र में भाजपा सरकार ने तीन साल में तीन लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं। 20 लाख लोगों को रोजगार दिया।

बिना जाति-धर्म का भेद किए सारी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। पूर्व की सरकारों में बंद कमरों से नौकरियों के नियुक्तिपत्र जारी होते थे। मुख्यमंत्री घाटमपुर और बांगरमऊ विस क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उप्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडों-माफियाओं ने गरीबों को लूटा। अब ऐसे लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं। कार्रवाई में न तो भूमाफिया मुख्तार अंसारी को बख्शा गया और न ही अतीक अहमद को।

उन्होंने कहा सपा और बसपा में विकास का मतलब व्यक्तिगत या पारिवारिक झोली भरना होता है। भाजपा सर्व समाज के लिए काम करती है। हमने जो भी वायदे किए थे, वे पूरे किए जा रहे चाहे वह कश्मीर हो या राम मंदिर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गो-हत्या करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। गोरक्षा हमारा संकल्प है। हर जिले में गोशाला बनवाई जा रही हैं।  पूर्व सरकारों के वक्त आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे। भाजपा सरकार में दंगा करने वालों से ही नुकसान की वसूली की जा रही है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा गया तो वह दोबारा दंगे की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

योगी ने कहा कि कोरोना से मिलकर लड़ना है। वैक्सीन आने तक सतर्क रहें। इसके लिए ‘दो गज की दूरी, मॉस्क जरूरी’ नारे पर अमल करें। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिना कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।  

Loading...

Check Also

महाकुम्भ पर सोमवार 13 जनवरी को 32 मेला विशेष गाड़ियाँ चलाई जायेंगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर / वाराणसी : महाकुम्भ के अवसर पर बनारस – प्रयागराज …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com