ब्रेकिंग:

महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष पर भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा ने उड़ाये विरोधियों के होश

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार सभी विधानसभाओं में पदयात्रा का आज शुभारम्भ हुआ। प्रथम दिन शुरू हुई इस यात्रा में भाजपाई निकले, तो जनता द्वारा किए गए स्वागत से उनमें हर्ष की लहर दौड़ी, तो वहीं विरोधियों में अफरा तफरी का माहौल है। आगरा महानगर में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में महानगर की चारों विधानसभा में छावनी, दक्षिण, उत्तर और एत्मादपुर विधानसभा में विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के कार्यों पत्रक के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया एवं पुष्प वर्षा कर क्षेत्रवासियों ने पद यात्रा का स्वागत भी किया। छावनी विधानसभा की पद यात्रा 509 आर्मी बेस ववर्कशॉप से आरंभ होकर नौलक्खा, शहजादी मंडी से ईदगाह पर जाकर पद यात्रा समाप्त हुई। प्रमुख रूप से आगरा के प्रभारी एस के शर्मा, आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जी एस धेर्मेश, प्रभुदयाल प्रजापति, राघवेंद्र मुद्गल, अश्वनी शर्मा, महेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह, बेनी सिंह, विनोद बघेल, जय सिंह सरदार, नित्यप्रकाश निमेष, अशोक अग्रवाल, डीपी राठौर, हिमांशु सचदेव, सुनील अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

एत्मादपुर विधानसभा अम्बेडकर पुल यमुना पार से प्रारंभ ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता के साथ टेढ़ी बगीया पर समाप्त हुआ। प्रमुख रूप से जेडी शर्मा, अजय जैसवाल, मंगल सिंह चौहान, मोहन गुप्ता, रणवीर कुशवाह, गजेन्द्र चौधरी , धेर्मेश चौहान, अनिल तिवारी, सुनील शर्मा, श्याम अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, श्यामसिंह चाहर, बनबारी पहलवान, नेम सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में दक्षिण विधान सभा के सुभाष मण्डल में नार्थ ईदगाह कॉलोनी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर गांधी जी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई। विधायक योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, इंद्रजीत आर्य, केके भारद्वाज, दिलीप वर्मा, निहाल सिंह धाकड़, मंजू वार्ष्णेय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा, राजीव लवानियां, पिंकी सक्सेना, संजय जैन, ग्रीस भारद्वाज के साथ पार्षद गण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर विधानसभा में 96 महर्षि पुरम से शुरू होकर गैलाना वार्ड 38 में समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राम शंकर कठेरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, बबिता चैहान, राजकुुुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, अनिरुद्ध भदौरिया, श्यामवीर सिंह, मनोज बघेल आदि रहे।

Loading...

Check Also

उप्र में 31 मार्च तक जीएसटी की ब्याज एवं अर्थदंड माफ करने संबंधी योजना संचालित की जा रही है : एम देवराज

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य कर विभाग उत्तर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com