ब्रेकिंग:

फिल्म छपाक के बाद ‘वंडरवुमन’ बनेंगी दीपिका पादुकोण, खुद किया खुलासा

बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बिजी होने वाली हैं। इस फिल्म को दीपिका खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। हाल ही में दीपिका को लेकर एक और बड़ी खबर साममे आई हैं। खबरों की मानें तो दीपिका ने अपने प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। ये फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म होगी। दीपिका हॉलीवुड फिल्म ‘वंडरवुमन’ से प्रेरित एक सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रही हैं। बता दें कि मई 2018 में, ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म में सुपर हीरो के रोल में नजर आएंगी। वहीं अब फिल्मफेयर के साथ हुए एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात पर मोहर भी लगा दी है।

जब फिल्मफेयर ने दीपिका से सुपरहीरो फिल्म के बारे में पूछा, तो दीपिका ने कहा कि वो इस पर काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि ऐसा जल्द हो। हालांकि, अभी उनके पास इसपर कोई स्क्रिप्ट नहीं है। वहीं खबरें आ रही हैं कि जिस सुपरहीरो फिल्म के लिए दीपिका ने हां की है। उसके लिए सही टीम चुनने का काम भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म की कहानी का बेसिक प्लॉट तैयार हो चुका है और इसके लिए बाहुबली सीरीज के लेखक विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात भी की गई है हालांकि दीपिका इस बारे में कोई भी फैसला मणिकर्णिका देखने के बाद ही लेना चाहती हैं। यह फिल्म 2019 में यह शुरू हो सकती है। अब दीपिका के फैंस उनकी इस खबर को सुनकर काफी खुश हो गए हैं। अगले साल एक बार फिर दीपिका अपनी फिल्मों में बिजी हो जाएंगी और जल्द दर्शकों उन्हें बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। मुंबई में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह संग 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। दीपिका ने यह भी कहा कि यह बात दीपिका के घरवालों और रणवीर के घरवालों को ही पता थी।

इसके चलते इस बात को कभी किसी ने भी सार्वजनिक नहीं किया। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। वहीं दीपिका की फिल्म श्छपाकश् की बात करें तो यह तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके ओपोजिट विक्रांत मैसी हैं

Loading...

Check Also

सागर वाहि ने निभाई ‘छठी मैया की बिटिया’ में मयूर की भूमिका, बताया “वास्तविक जीवन में मैं बहुत अलग हूं”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : नए साल की नई ऊर्जा के साथ, सन नियो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com