लखनऊ। आज प्रदेशभर में भाजपा की कमल संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इसी सिलसिले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा राजधानी लखनऊ में कार्यकर्तोंओं को संबोधित किया। झूलेलाल वाटिका में कमल संदेश यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का मंच अचानक टूट गया। अचानक मंच गिरने से मौके पर अफरा तफरी मंच गई। इस हादसे के दौरान मंच पर सैंकड़ों बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस घटना में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा बाल-बाल बच गए। किसी भी कार्यकर्ता के हताहत की खबर नहीं है। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे। कमल संदेश यात्रा के जरिए बीजेपी केन्द्र और राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखेगी। इस यात्रा का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना है। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। अचानक मंच गिरने से मौके पर अफरा तफरी मंच गई। इस हादसे के दौरान मंच पर सैंकड़ों बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस घटना में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा बाल-बाल बच गए। किसी भी कार्यकर्ता के हताहत की खबर नहीं है। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे।
कमल संदेश यात्रा समारोह के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का टूटा मंच, मची अफरा-तफरी
Loading...