
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली के आदेशानुसार इस वर्ष होली पर्वसिविल डिफेंस के लगभग 55-60 स्वयंसेवकों द्वारा दिल्ली, नई दिल्ली एवं आनंदविहार रेलवे स्टेशन, परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर गुरुवार 26 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक विशेष सेवा अभियान चलाया जा रहा है के अवसर पर बढ़ती हुई यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन के अंतर्गत वरिष्ठ मंडल नागरिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति सांगवान के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के लगभग 55-60 स्वयंसेवकों द्वारा दिल्ली, नई दिल्ली एवं आनंदविहार रेलवे स्टेशन, परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर दिनांक 26 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक विशेष सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान स्वयंसेवक हरीश चन्द्र जोशी ने आनंद विहार तथा मुकेश, शिवम्, संदीप, दिनेश, दीपक, दीनदयाल, संगीत, राजेश दत्त, कृपाल, सुमित्रा, सुनीता एवं शशिभूषण ने आनंदविहार के अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्लेटफॉर्म की जानकारी देने, ट्रेनों की समय-सारिणी समझाने तथा भारी भीड़ के बीच शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे यात्रियों को त्वरित सहायता मिल सके।
रेलवे अधिकारियों ने सिविल डिफेंस टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ में स्वयंसेवकों का सहयोग सराहनीय है। उनके प्रयासों से यात्रियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ। सिविल डिफेंस इकाई ने भविष्य में भी रेलवे प्रशासन के आदेशानुसार समय समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार साथ मिलकर जनसेवा हेतु तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।