ब्रेकिंग:

M.J. Akbar ने यौन शोषण के आरोपों को शिरे से नाकारा, बोले ये आम चुनावों के पहले का एजेंडा है, क़ानूनी करवाई की तैयारी में लगे हैं हमारे वकील

लखनऊ : विदेश से लौटने के बाद विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप गलत और मनगढ़ंत हैं। मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और निराधार हैं। ये आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं। मैं आधिकारिक टूर पर देश से बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया।

उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। आखिर यह मीटू तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई अजेंडा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को क्षति पहुंचाई है। झूठ के पैर नहीं होते और वह जहरीला भी नहीं होता जिसे आसानी से धोया जा सकता है। अकबर ने कहा कि कुछ तबको में बिना किसी सबूत के आरोप लगाने की बीमारी सी हो गई है। अब मैं वापिस आ गया हूं और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाए, इसके लिए मेरे वकील योजना तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रिया रमानी ने इस कैंपेन को साल भर पहले एक मैगजीन में आर्टिकल लिखकर शुरू किया था। उन्होंने मेरा नाम तक नहीं लिया क्योंकि वह जानती हैं कि यह एक मनगढ़ंत कहानी है। जब उनसे हाल में पूछा गया तो उन्होंने मेरा नाम क्यों नहीं लिया। उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में लिखा- उनका नाम कभी नहीं लिया क्योंकि उन्होंने कुछ भी नहीं किया था।

बताते चलें कि सात महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप लगने के कुछ दिन बाद तक एमजे अकबर कोई सफाई पेश नहीं कर सके थे। कुछ समय पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बारे में सवाल किए गए थे लेकिन दोनों ने सवालों को टाल दिया था।

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं ने एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बारे में बयान दिया था। अमित शाह ने कहा कि अकबर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच होगी। यह देखना होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। उन्होंने कहा, ‘यह देखना जरूरी है कि आरोप सच हैं या गलत।’

एमजे अकबर पर सवाल पूछे जाने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा था कि इस मुद्दे पर संबंधित व्यक्ति का ही बोलना बेहतर होगा क्योंकि मैं व्यक्तिगत तौर पर वहां मौजूद नहीं थी।

Loading...

Check Also

संविधान की शपथ लेकर असंवैधानिक कार्य करना लोकतंत्र के लिए घातक – राम गोविंद चौधरी

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश या संविधान के नाम पर सिर्फ हंगामा खड़ा कर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com