लखनऊ मंडल ने मालगाड़ियों की औसत गति में बनाया नया कीर्तिमान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा माल ढुलाई परिचालन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मंगलवार 17 मार्च, 2026 को मालगाड़ियों की अपनी अब तक की सर्वाधिक एक-दिवसीय औसत गति 24.30 किमी प्रति घंटा दर्ज की। इस औसत गति की गणना में स्टेबलिंग एवं यार्डिंग जैसी सभी परिचालन प्रक्रियाएं भी सम्मिलित हैं। यह उपलब्धि नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन सुनिश्चित करते हुए प्राप्त की गई है। साथ ही ‘क्रैक ट्रेनों’ तथा ‘उर्वरक’ एवं ‘अन्नपूर्णा’ जैसी निर्धारित मालगाड़ियों के कुशल एवं प्राथमिकता आधारित परिचालन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

यह उपलब्धि न केवल माल परिवहन क्षमता में सुधार को दर्शाती है, बल्कि परिचालन दक्षता एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का भी प्रमाण है। यह उपलब्धि मंडल के परिचालन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्कृष्ट समन्वय क्षमता, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है। लखनऊ मंडल भविष्य में भी उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button