रेलवे बोर्ड सदस्य द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर ( वाणिज्यिक ), राजेश कुमार कश्यप ने शुक्रवार 06 मार्च को जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां चल रहे, पुनर्विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार रेलवे बोर्ड एडिशनल मेंबर ( वाणिज्यिक) ने अपने निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदुओं पर चर्चा भी की, जिसमें सबसे पहले उन्होंने स्टेशन यार्ड व सभी प्लेटफॉर्मो का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम की गुणवत्ता पर जोर दिया। अपने निरीक्षण में उन्होंने यात्रियों को ट्रेनों की समय-सारिणी, प्लेटफॉर्म नंबर और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की घोषणाओं पर ध्यान देने पर विशेष निर्देश दिए। साथ ही प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छता बनाए रखने पर भी ध्यान देने को कहा।

टिकट काउंटर और फूड स्टॉल्स पर भोजन की गुणवत्ता व दरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध वाई-फाई, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और आधार आधारित नई टिकट प्रणाली के कार्यान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया।

अपने निरीक्षण के दौरान ‘रेलवन’ ऐप को यात्रियों में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने पर प्रोत्साहित करने पर बल दिया। साथ ही डिजिटल भुगतान पर भी ध्यान देने को कहा।अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, कि पुनर्विकास के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और सभी मुख्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button