होली 2026 : होलिका दहन 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा एवं रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : हिंदू धर्म में होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5:56 बजे शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च को शाम 5:08 बजे खत्म होगी। भद्रा का समय रात 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगा, इसलिए होलिका दहन के लिए 2 मार्च की शाम 6:51 से रात 9:18 बजे तक का समय सबसे शुभ है। इस दौरान पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है।

अब बात करते हैं रंगों की, पंचांग के अनुसार 3 मार्च की शाम तक पूर्णिमा है, लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू हो जाएगा और भारत में दिखने के कारण इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चूंकि रंगों वाली होली (धुलंडी) चैत्र महीने की प्रतिपदा को मनाई जाती है, इसलिए इस साल रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा।

होली पर पूजा-पाठ का भी अपना ही क्रेज है। इस दिन राधा-कृष्ण, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। आप पूजा में गुलाल, रंग, ताजे फूल और मिठाइयां चढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button