
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है । मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० आर जे चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय पर मंडलीय चिकित्सकों द्वारा शनिवार 28 फरवरी, 2026 शनिवार को मंडल पर कार्यरत अधिकारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया ।
स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराकर किया। इसके बाद अध्यक्षा मंडल महिला कल्याण संगठन श्रीमती वाणी जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय समेत अन्य शाखाधिकारियों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई।

स्वास्थ्य जाँच शिविर में वजन, हाइट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, इको कार्डियो ग्राफी एवं डाइटीशियन के अलग-अलग काउन्टर मंडल चिकित्साधिकारीयों एवं पैरामेडिकल टीम के साथ लगाए गए थे जिनके माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक समेत कुल 33 अधिकारियों एवं उनके 04 परिजनों का ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ पी वी अमरनाथ एवं डॉ आशीष गुप्ता चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त अधिकारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श देते हुए विशेष जाँच एवं आवश्यक दवाएं प्रिस्क्राइब की गईं ।
जाँच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर .जे.चौधुरी , अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर आर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दुबे,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज कुमार एवं मंडल चिकित्सालय के सहायक मंडल चिकित्साधिकारी गण तथा पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के राजभाषा वाचनालय में शुक्रवार 27 फरवरी,2026 को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मंडल कार्यालय पर कार्यरत कुल 47 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था।