केन्द्रीय कृषि मंत्री के जन्म दिवस पर केवीके प्रक्षेत्र पर अमरूद एवं आम के पौधों का हुआ वृक्षारोपण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मझगवां : दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां-सतना में गुरुवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत कृष्णा देवी बनवासी आवासीय विद्यालय की छात्राओं, केवीके के कार्यकर्ताओं एवं किसानों द्वारा केवीके प्रक्षेत्र पर अमरूद एवं आम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया एवं प्रगतिशील कृषक दीपक कुमार जायसवाल ग्राम हिरौंदी के प्रक्षेत्र पर भी किसानों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

वृक्षारोपण में कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर उद्यान वैज्ञानिक ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि आज के दिन कम से कम एक पौधे का वृक्षारोपण अवश्य करें, पौधरोपण के संकल्प से जुड़कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान दें और आप सभी किसान भाइयों का यह प्रयास हरित एवं स्वच्छ धरती के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा, राम प्रकाश पांडे, अरविंद सिंह, विष्णु दत्त मिश्रा, बृज गोपाल जोशी, दीपक जायसवाल, सुधीर सिंह जायसवाल, सौरव विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, सुमित जायसवाल, कमला जायसवाल, राम सिंह, गणेश प्रसाद सेन आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button